राकेश,ऊना(TSN): गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर ऊना में कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई गई और इस अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि इस खास दिन पर आज के ही दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश जोड़ने के लिए हज़ारों किलोमीटर की यात्रा की शुरुवात की थी। यह यात्रा काफी सफल साबित हुई है और इसमें राहुल गांधी को लोगों ने बहुत प्यार दिया हैं। राहुल गांधी ने हर आम और खास व्यक्ति से मिलकर उनकी भावनाओं को जाना हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए विरोधियों ने उनके खिलाफ सा+जिश भी रची और उनकी लोकसभा की सदस्यता को भी रद्द किया गया। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने उनको राहत प्रदान की है और उनकी सदस्यता को फिर से बहाल किया गया हैं। उन्होंने कहा की राहुल गांधी की ओर से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है और पूरा विपक्ष कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने वाली है जिसके लिए सभी लोग कांग्रेस के साथ हैं।
