सोलन/योगेश शर्मा: 24 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प रैली आयोजित होने वाली है। जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। रैली की तैयारियों को लेकर लगातार प्रदेश भर में युवा मोर्चा द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है । वही जिला सोलन से भी करीब 10000 कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने वाले हैं। सोलन मंडल से भी 2000 कार्यकर्ता मंडी में आयोजित रैली में भाग लेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने भी सोलन जिला के युवाओं से अपील की है कि वे लोग मंडी में होने वाली युवा संकल्प रैली में अधिक संख्या में भाग ले।रोहित भारद्वाज ने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी मोर्चे को संबोधित करने के लिए आने वाले हैं। मंडी में आयोजित होने वाली इस रैली को यादगार बनाने के लिए प्रदेश के युवा तैयार है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने जो नारा रिवाज बदलने का हिमाचल प्रदेश में दिया है उसे युवा बदलने वाले है।
