सोलन/योगेश शर्मा: शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रदेश के जयराम सरकार पर भारी राज्यों के लोगों को नौकरियां देने के आरोप लगाए। अमन सेठी ने कहा कि प्रदेश सरकार हेल्थ वर्कर भर्ती में नाइंसाफी कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करती है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने कहा कि हिमाचल सरकार ने पिछले दिनों तीन लोगों को हेल्थ वर्कर के तौर पर भर्ती किया लेकिन तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं। जबकि कायदे से हेल्थ वर्कर स्थानीय होना जरूरी है, ताकि आपातकाल में भी मौके पर सेवा दे सके। अमन सेठी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला और अपनी ही विधानसभा में दो बाहरी राज्यों के लोगों को बतौर हेल्थ वर्कर नियुक्ति दी गई है ,लेकिन स्वास्थ्य मंत्री इस विषय में बोलने के लिए कुछ भी तैयार नहीं है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को सरकार इतना काबिल नहीं समझती जो प्रदेश के बाहर से लोगों को भर्ती किया गया? अमन सेठी ने कहा कि प्रदेश में नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को आने वाले हैं ऐसे में उनके जोरों शोरों पर प्रदेश के युवा तैयारियों में लगे हैं , लेकिन जब बात नौकरियों पर आती है तो नौकरी बाहरी राज्यों के लोगों को दी जा रही है और मुख्यमंत्री वोट हिमाचल के युवाओं से मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश का युवा वर्ग तानाशाही जयराम सरकार को इसका जवाब देने वाला है।
