By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुक्खू सरकार में 30 हजार करोड़ लेकर विकास शून्य.. टैक्स शुरू-राजीव बिंदल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुक्खू सरकार में 30 हजार करोड़ लेकर विकास शून्य.. टैक्स शुरू-राजीव बिंदल
himachalpolitical

सुक्खू सरकार में 30 हजार करोड़ लेकर विकास शून्य.. टैक्स शुरू-राजीव बिंदल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/09 at 8:23 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सत्ता में आने के बाद एक से बढ़कर एक जनता विरोधी फैसले ले रही है। चुनाव के वक्त सरकार के पास अपार धन हो जाता है लेकिन चुनाव के बाद आर्थिक हालातो का रोना रोकर जनता पर टैक्स लगाने का काम शुरू कर दिया जाता है। यह बात शिमला में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहीं। बिंदल ने कांग्रेस सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए जनता के हित में सरकार के फैसलों के विरुद्ध जमीनी स्तर उतरकर लड़ाई लड़ने की बात कही है।

राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय खैरात बांटने की घोषणाएं करते हुए गारंटियां देती है और चुनाव खत्म होते ही आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर जनता पर टैक्स का बोझ डाल देती है। 2022 के विधानसभा चुनाव होते ही 1100 संस्थान बंद कर दिए। उपचुनाव के आते ही फिर से गारेंटियां दी गई। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रदेश की जनता को पहला तोहफा डीजल पर सात रूपए वेट बढ़ाकर दिया। स्टांप ड्यूटी में वृद्धि की गई है। बिजली के ऊपर सेस 19 फीसदी बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली की झूठी गारंटी देकर कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद 125 यूनिट बिजली को भी बंद कर दिया। अब पुलिस के जवानों को एचआरटीसी की मिलने वाली सेवाओं को बन्द किया। राशन डिपो में मिलने वाले सस्ते दालों और तेल के दाम बढ़ा दिए हैं।

राजीव बिंदल ने कहा कि अब प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में अब एक और तोहफा प्रदेश के 17 लाख गरीब उपभोक्ताओं को 100 रूपए पानी के बिल का दिया है। इस तरह यह सरकार जनता की जेब से हजार करोड रुपए निकाल लेगी। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने छोटे से कार्यकाल के दौरान 30 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है लेकिन धरातल पर विकास नजर नहीं आ रहा है। जनता विरोधी सरकार ने हिमकेयर योजना को बन्द कर दिया है जिससे गरीब लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है।उन्होंने कहा कि जनता के अधिकार के लिए भाजपा सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।

TAGGED: Shimla BJP state president
Chandrika August 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM से पूर्व विधायक राकेश सिंघा की अध्यक्षता में जलविद्युत परियोजना के प्रभावितों ने की मुलाकात
Next Article युवाओं को राहत …JOA IT 817 पोस्टकोड का परिणाम घोषित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?