ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऊना विधानसभा क्षेत्र में रायपुर और चताडा जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान ऊना सदर से विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे और उनका उत्साहवर्धन किया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता के बीच मुद्दा बनाने की बात भी कही। प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत का दावा भी किया।वहीं विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब चुनावों में जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों से सरकार की गारंटियों और वादों को लेकर सवाल पूछने की अपील की। सत्ती ने विश्वास जताया कि जिला परिषद चुनावों में भी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
Chandrika
