बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर को पद से हटा दिया गया है। अब विभाग की ओर से नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ दो बार जिला परिषद सदस्यों ने ही अविश्वास प्रस्ताव लाया था। दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद प्रशासन की ओर से बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एडीसी डा निधि पटेल सहित भी मौजूद रहे। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान प्रशासन की ओर से नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई। बाकायदा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग भी करवाई गई। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 जिला परिषद सदस्यों ने मतदान किया वही 2 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। जिसके चलते प्रक्रिया के तहत जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर को उनके पद से हटा दिया गया है।
उधर जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई है। वही आगामी दिनों में जल्द ही उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनावी प्रक्रिया भी विभाग की ओर से अपनाई जाएगी। बता दें कि गत दिवस जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने अपने पद से रिजाइन कर दिया था। वहीं गुरुवार को आयोजित जिला परिषद की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने किनारा कर लिया। वही पंचायती राज विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अध्यक्ष पद को लेकर भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
