By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 12 जून को विधानसभा में होगा बाल सत्र का आयोजन,68 बच्चे निभाएंगे मंत्री व विधायकों की भूमिका
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 12 जून को विधानसभा में होगा बाल सत्र का आयोजन,68 बच्चे निभाएंगे मंत्री व विधायकों की भूमिका
himachalNews

12 जून को विधानसभा में होगा बाल सत्र का आयोजन,68 बच्चे निभाएंगे मंत्री व विधायकों की भूमिका

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/06/01 at 3:54 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित इस सत्र में देश भर के 68 बच्चे राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज़ दुनिया के सामने मुखर करेंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि यह बच्चे हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में 3 माह तक चले बच्चों की सरकार कैसी हो, अभियान के तहत चयनित किए गए हैं। इसमें सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों के कुल 1,085 बच्चों ने अपनी समस्याओं और उनके सुझावों पर वीडियो बनाया और रजिस्टर किया जिसकी अवधि 1 अप्रैल से 25 मई रखी गई थी। बच्चों की एंट्रीज देश भर के कुल 9 राज्यों से आई है जिनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, असम, बिहार राज्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन बच्चों के चयन  के लिए डिजिटल बाल मेला की ओर गठित जजेज की टीम ने बच्चों का मूल्यांकन उनकी ओर से रखे गए सुझाव, समस्या की गंभीरता एवं इन्हें रखने के तरीके के आधार पर किया। चयन प्रक्रिया कुल 3 भागों में बांटी गई हैं। इन में पहले भाग में वीडियो क्राइटेरिया पूरा करने वाले 585 बच्चों का चयन हुआ हैं। दूसरे चरण में बच्चों की अभिव्यक्ति के आधार पर 285 बच्चे पैनल की ओर से चयनित किए गए। अब तीसरे एवं आखिरी चरण में बच्चों की ओर से उठाए गए मुद्दों की अहमियत एवं सुझावों की ज़रूरत के आधार पर 68 बच्चों की चयन प्रक्रिया जारी हैं जिसका परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा।
बाल सत्र में भाग ले रहे केबीसी फेम अरुणोदय व अन्य बच्चों ने वर्तमान परिदृश्य में राजनीति पर अपने विचार रखे और आज के समय में राजनेताओं और सरकारों को किस तरह से काम करना चाहिए इस पर अपनी राय रखी।
TAGGED: Children, June 12, Ministers, MLA, Shimla, vidhansabha
admin June 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर को पद से हटा गया
Next Article कोठो में गिरने की कगार पर साढ़े तीन मंजिला भवन…प्रशासन ने असुरक्षित घोषित कर करवाया खाली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?