संजीव महाजन,नूरपुर(TSN):जोनल स्तरीय कला उत्सव बीटीसी कन्या विद्यालय नूरपुर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्यतिथि के रूप मे एसएमसी कमेटी के प्रधान भूषण शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज़ बीटीसी कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य चन्द्ररेखा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आज हमारे विद्यालय में जोनल लेवल कला उत्सव का कार्यक्रम हो रहा है ।इसमें अलग-अलग तरह के कॉम्पिटिशन हुए हैं। इसमें क्लासिकल, फोक डांस और 2D-3D ,स्थानीय खेल खिलौनो के बारे में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसमें पांच ब्लॉक नूरपुर, ज्वाली ,फतेहपुर इंदौरा और राजा का तालाब भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अपने-अपने स्कूल से जो बच्चे जहां जीत कर आए है वह सब आज अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यह कार्यक्रम भारत सरकार की तरफ से किया जा रहा है और यह कार्यक्रम हर साल करवाया जाता हैं। यहां से जो बच्चे जीत कर जाएंगे वह बच्चे इसके बाद जिला स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि कला उत्सव करने का हमारा एक ही मकसद है वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति से दूर ना हो और यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का हैं। 2015 से लेकर बच्चे इस मंच से अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। बीटीसी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे नेशनल लेवल तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। डॉ. जोगिंदर सिंह संयोजक डाइट धर्मशाला से इस कार्यक्रम में बिशेष रूप से मौज़ूद रहें।
जज के तौर पर दलजीत कोर (DPRO विभाग धर्मशाला, विजय कुमार (संगीत प्रवक्ता )रोज पब्लिक स्कूल सुलियाली, अनीता चौधरी व अनिल महाजन (सेवनिवर्त ड्राइंग अध्यापक )ने जज के तौर पर काम किया।
