मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश को आपदा से उभरने के लिए बच्चे बूढ़े सभी दिल खोलकर आपदा राहत कोष में दान कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी हिमाचल प्रभावितों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं।
कंगना ने आपदा राहत कोष में 5 लाख की राशि दान की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है।हालांकि कंगणा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर हिमाचल सरकार से आपदा कोष संचालित नहीं होने पर अपनी बात कही है।
