By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: काम करती भाजपा तो नहीं होती पीएम की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए आवश्यकता: राजेंद्र जार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > काम करती भाजपा तो नहीं होती पीएम की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए आवश्यकता: राजेंद्र जार
Uncategorized

काम करती भाजपा तो नहीं होती पीएम की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए आवश्यकता: राजेंद्र जार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/04 at 12:26 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 5 अक्टूबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है। इससे कुछ दिन पहले ही मंडी में भी प्रधानमंत्री मोदी की युवा संकल्प रैली आयोजित करवाई गई थी जिसमें प्रधानमंत्री नहीं पहुंच पाए और उनका दौरा रद्द हो गया था लेकिन अब बिलासपुर में होने वाले रैली के लिए एक बार फिर से भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां की है। पीएम की इस रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमला बोल रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है कि अगर भाजपा ने काम किया होता तो उन्हें आज पीएम की रैलियों में भीड़ जुटाने की आवश्यकता ना होती।

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार ने पिछले चुनावों में जनता से किए वादे पूरे किए होते और प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरी होती तो प्रधानमंत्री की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए उन्हें घर घर जाकर प्रार्थना कर लोगों को आमंत्रित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देश के मुखिया जगत प्रकाश नड्डा को हमीरपुर की तरह जगह-जगह सरकार के लाखों रुपए खर्च करवाकर निमंत्रण सभाओं का आयोजन नहीं करना पड़ता।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में महज वोटों को बनाने के लिए जगत प्रकाश नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर में 5 अगस्त को आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने जा रहे हैं जो यहां की जनता के साथ सरासर धोखा है। प्रदेश की गरीब जनता को सरकारी बसों की सर्विस से वंचित होने पर उपरोक्त रैलियों के कारण आवागमन में कठिनाई का सामना लगातार उठाना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा की बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार शासन काल में आज महिलाएं सबसे असुरक्षित हैं । हिमाचल प्रदेश जैसे शांति प्रिय प्रदेश में ही वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में 5 वर्षों में महिलाओं से बलात्कार व अत्याचार के मामलों में वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 में ऐसी 1600 घटनाएं इस प्रदेश में घटित हुई थी जोकि जयराम की भाजपा सरकार के लिए बहुत शर्म की बात है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा स्वयं प्रदेश में भी और पूरे देश में इस बीमारी से कांग्रेस से कहीं अधिक ज्यादा मात्रा में ग्रसित होने की बात कही । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो अब गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय ले लिया है और वह भी संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से और भाजपा में तो बोलने की आजादी भी नहीं है । पार्टी चुनाव की बात तो दूर आज देश को तानाशाही तरीके से चलाया जा रहा है जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी चुनावों में भुगतना ही पड़ेगा ।

admin October 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर से 25 हजार लोग बिलासपुर ने पीएम मोदी की रैली में होंगें शामिल
Next Article जसवां परागपुर में पर्यटन को विकसित करने के लिए संजय पराशर करेंगे काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?