अरविंदर,हमीरपुर: 5 अक्टूबर को पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आ रहे है। नरेंद्र मोदी यहां पहुंच कर एम्स का उद्घाटन करने के साथ ही यहां रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश भर से इस रैली में शामिल होने के लिए लोग बिलासपुर पहुंचेंगे। वहीं जिला हमीरपुर की बात की जाए तो हमीरपुर से प्रधानमंत्री की रैली के लिए हजारों लोग बिलासपुर जा रहे हैं। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को बिलासपुर में मिलने जा रही सौगातों के ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने के लिए हमीरपुर ज़िला की जनता बहुत उत्साहित है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में हजारों करोड़ रुपयों से तैयार एम्स मेडिकल कॉलेज, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और बल्क ड्रग फार्मा पार्क व डिवाइस पार्क का शिलान्यास करेंगे। यही नहीं बल्कि और भी हजारों करोड़ रुपयों से तैयार होने वाले विकास प्रोजेक्टों के शिलान्यास यहां होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते है और हिमाचल वासियों के दिल खोल के बिन मांगे सौगातें देते हैं। जिला की जनता भी प्रधानमंत्री की रैली के लिए उत्साहित है और हमीरपुर से हजारों लोग बिलासपुर जा रहे हैं।
वहीं जिला महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि रविवार को जिला भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के आगमन पर जिलावासियों ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। बैठक में तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जिला से पहले प्रधानमंत्री की रैली में जो बीस हजार लोग जा रहे थे अब वह संख्या बढ़ कर पच्चीस हजार हो गई है। इस दृष्टिगत सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
