By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेयर डिप्टी मेयर के खिलाफ MC में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को जारी नही हुआ बजट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मेयर डिप्टी मेयर के खिलाफ MC में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को जारी नही हुआ बजट
himachalNews

मेयर डिप्टी मेयर के खिलाफ MC में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को जारी नही हुआ बजट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/28 at 2:54 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा – नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों के बीच खींचतान कम नहीं हो रही है। कांग्रेस ने अपने ही चार पार्षदों के बैठक में न आने पर विकास कार्यों का बजट रोक लिया है। ये वे पार्षद है जिन्होंने मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ विधानसभा चुनाव से पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया था। लेकिन सदस्यों की संख्या पूरी न होने पर उपायुक्त ने अविश्वास प्रस्ताव की खार‌िज कर दिया था। वहीं 23 जनवरी को हुई नगर निगम की बैठक में ये चार पार्षद नहीं आए थे। जिसके बाद मेयर पूनम ग्रोवर ने कार्रवाई करते हुए इन पार्षदों के वार्ड में विकास कार्यों को जारी होने वाला 20 लाख रुपये का बजट रोक लिया है।

नगर निगम में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है और कांग्रेसी पार्षदों की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। हालांकि इस बैठक में दो अन्य पार्षद जिसमें एक पार्षद भाजपा और एक कांग्रेस से भी मौजूद नहीं थे। लेकिन इन दोनों पार्षदों ने बैठक में न आने के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। जिसके बाद इन दो पार्षदों को विकास बजट दे दिया है।

पार्षद वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए नहीं है गंभीर

नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि बैठक में खासकर वार्ड 4 से संगीता ठाकुर, वार्ड 7 से पूजा, वार्ड 10 से ईशा पराशर, वार्ड 17 के पार्षद सरदार सिंह मौजूद नहीं थे। इन पार्षदों ने जरनल हाउस से पहले होने वाली उप कमेटियों की बैठक से भी दूरी बनाई थी। जिसके बाद जरनल हाउस से इन पार्षदों ने दूरी बनाई और उसका खामियाजा भुगताना पड़ रहा है और इन पार्षदों को बजट ही नहीं जारी हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि यदि पार्षदों का बजट रोका गया है ,तो उस वार्ड के विकास कार्य नहीं होंगे । उस वार्ड के लोग नगर निगम में आकर अपने कार्यों के बारे में बता सकते हैं । इसके बाद निगम की टीम मौके पर जाकर एस्टीमेट तैयार कर उन कार्यों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पार्षद विकास कार्य को करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और पार्षद होने के बावजूद भी वे लोग वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में इन पार्षदों का बजट रोका गया है।

बता दें कि वार्डों में विकास कार्यों के शुरू करवाने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बजट के अभाव में इन चार वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पाएंगे। वहीं अब यह देखना होगा कि पार्षदों की गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस क्या प्रभावी कदम उठाएगी।

TAGGED: Solan MC General house
Chandrika January 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कोरोना फ्री हुआ जिला सोलन,लेकिन बूस्टर डोज लगाने के लिए लोग नही आ रहे आगे
Next Article कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया नाचन का दौरा, बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?