नाहन/देवेन्द्र कुमार-आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से
छात्राओं को करियर अकादमी स्कूल नाहन में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वारटाइम कोमबैट सिस्टर संस्था की ओर से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें संस्था के प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की कई तकनीकों पर प्रशिक्षित किया। इसमें पंचिंग, ब्लाक्स, ग्रेपलिंग, थ्रोइंग, ग्राउंड फाइट आदि तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल रहा। इसका लाभ 100 से अधिक छात्राओं ने उठाया।
मानसिक और शारीरिक दक्षता का भी रखा जा रहा ध्यान
स्कूल के चेयरमैन एसएस राठी, निदेशक मनोज राठी व ललित राठी ने बताया कि स्कूल में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक दक्षता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्कूल के विद्यार्थी जहां पढ़ाई में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करके जिले सहित प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं अब विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से भी दक्ष रखने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषकर छात्राओं को शारीरिक रूप से दक्ष करने के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि विपरीत परिस्थितियों का भी छात्राएं डटकर सामना कर सकें। चेयरमैन एसएस राठी ने बताया कि उनका प्रयास विद्यार्थियों को पढ़ाई में अव्वल लाने के साथ-साथ दूसरी सामाजिक चुनौतियों से पार पाने के लिए भी सक्षम बनाना है।
