कुल्लू/मनमिंद्र अरोड़ा- भारतीय किसान संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष ऋषि राज राणा के नेतृत्व में आज 300 किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।किसान संघ की दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर 19 दिसंबर को एक बहुत बड़ी गर्जना रैली कर रहा है। जिसमें पूरे भारतवर्ष से तीन लाख के लगभग किसान इकट्ठा होंगे।
किसान संघ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में करेगा गर्जना रैली
किसान संघ के जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने बताया कि किसान संघ दिल्ली में तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इनमें लागत आधारित लाभकारी मूल्य और कृषि और बागवानी में प्रयुक्त होने वाले औजार,मशीन तथा पैकिंग मैटेरियल खाद, बीज आदि वस्तुओं को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए।
किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान निधि को बढ़ा दिया जाए ,जो कि आज के इस दौर में काफी नहीं है। उन्होंने बताया आजादी से लेकर आज तक किसानों और बागवानों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनी है। जिसके कारण बागवानों को अपने उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिलता है और बाजार में किसान लूटा जाता है।
किसान जब ओलावृष्टि,अतिवृष्टि, अनावृष्टि, हवा, तूफान, पक्षी और जंगली जानवरों से बची हुई अपनी फसल को लेकर जब सब्जी मंडी में आता है, तो यहां आकर उसे पूरी कीमत नहीं मिलती है।इसके लिए कोई ठोस नीति आनी चाहिए ताकि किसान भी अपनी फसल का उचित मूल्य पा सके और किसानों का शोषण ना हो।
