By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ढलियारा में JNU प्रकरण पर भाजपा की आक्रोश रैली, राहुल गांधी का पुतला जलाया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ढलियारा में JNU प्रकरण पर भाजपा की आक्रोश रैली, राहुल गांधी का पुतला जलाया
himachalNews

ढलियारा में JNU प्रकरण पर भाजपा की आक्रोश रैली, राहुल गांधी का पुतला जलाया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/12 at 3:27 PM
Share

विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक होशियार सिंह, राजेश ठाकुर और रविंद्र रवि समेत 350 कार्यकर्ता हुए शामिल

Contents
ढलियारा बाजार से निकली रैलीविधायक और पुलिस कर्मियों के बीच हुई बहसपुलिस प्रशासन रहा सतर्क

ढलियारा, गुलशन धनोहा -:जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के ढलियारा बाजार में सोमवार को JNU प्रकरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा राहुल गांधी और JNU के प्रोफेसर एवं सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का पुतला दहन कर विरोध जताया।प्रदर्शन में जसवां-प्रागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक होशियार सिंह, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और पूर्व विधायक रविंद्र रवि सहित करीब 300 से 350 भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

ढलियारा बाजार से निकली रैली

भाजपा की आक्रोश रैली ढलियारा बाजार से शुरू होकर सरकारी डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित मोड़ तक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। इसके बाद भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रमन शर्मा और उनके साथियों ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।

विधायक और पुलिस कर्मियों के बीच हुई बहस

पुतला दहन के दौरान विधायक विक्रम ठाकुर और पुलिस कर्मियों के बीच बहस हुई। इस दौरान विधायक ने पुलिस कर्मियों को पीछे हटने के लिए कहा। इसके बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष रमन शर्मा और उनके साथियों ने पुतला दहन की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क

प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर निगरानी की गई। पुलिस की मौजूदगी में रैली, धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी गई। कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस प्रशासन के अनुसार, पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति बनी रही और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही।

TAGGED: Kangra BJP protest
Chandrika October 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में NDPS एक्ट के चार मामले दर्ज
Next Article माता चिंतपूर्णी मंदिर के कायाकल्प ने पकड़ी रफ्तार, चार मंजिला भव्य भवन का निर्माण शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

माता चिंतपूर्णी मंदिर के कायाकल्प ने पकड़ी रफ्तार, चार मंजिला भव्य भवन का निर्माण शुरू

Ago

हमीरपुर में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में NDPS एक्ट के चार मामले दर्ज

Ago

हमीरपुर में दुकानों के आवंटन पर विवाद, दुकानदारों ने जताई आपत्ति

Ago

बिलासपुर: श्री नैना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, तैयारियां पूरी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?