राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में कुछ दिन पहले पैन कार एप्प लॉन्च हुई थी,जो की टैक्सी चालकों के लिए एप्प बनाई गई है,लेकिन इस एप्प के विरोध में टैक्सी यूनियन के लोग उतर आए हैं.
इस एप्प के विरोध में आज कांगड़ा टैक्सी यूनियन के लोगों ने डी सी कांगड़ा को ज्ञापन भी सौंपा है.टैक्सी चालकों का कहना है की यह एप्प किसी भी तरीके से टैक्सी चालकों के हित में नहीं है. इस एप्प के माध्यम से टैक्सी चालकों को नुकसान ही होगा इसलिए इस एप्प का विरोध टैक्सी चालक कर रहे हैं,टैक्सी चालकों का कहना है की यह एप्प हिमाचल में नहीं चलनी चाहिए.अगर यह एप्प हिमाचल में चलती है तो हिमाचल के सभी टैक्सी चालक सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे. टैक्सी चालकों का कहना है कि टैक्सी चालक पहले ही बहुत टैक्स भरते आए हैं. अब और टैक्स नहीं भर सकते. उन्होंने कहा कि इस एप्प का विरोध भी जारी रहेगा. इस एप्प के समर्थन में कुल दो ही लोग है बाकी सभी इसका विरोध कर रहे हैं |
