By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उफनती ब्यास के किनारे जान हथेली पर रखकर अपने घर पहुंचने को मजबूर ग्रामीण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उफनती ब्यास के किनारे जान हथेली पर रखकर अपने घर पहुंचने को मजबूर ग्रामीण
himachalNews

उफनती ब्यास के किनारे जान हथेली पर रखकर अपने घर पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/22 at 3:51 PM
Share

मंडी,धर्मवीर-भरी बरसात के बीच एक ओर ब्यास नदी उफान पर है और दूसरी ओर नदी के किनारे पर संकरे रास्ते को जान हथेली पर रखकर पार करने को मजबूर हैं ग्रामीण।इस संकरे रास्ते पर जरा सा भी पैर फिसला तो सीधे ब्यास नदी में जाकर की रूकेगें। यह कहानी है सदर विधानसभा क्षेत्र के 9 मील के साथ लगती ग्राम पंचायत मैणी के वाशिंदों की। पिछली साल ब्यास नदी में आई बाढ़ में यहां का पुराना रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय पंचायत के द्वारा एक लाख की लागत से जो रास्ता बनाया गया वह चार दिन भी नहीं चल सका।

सदर विधानसभा क्षेत्र के 9 मील के पास मैणी पंचायत के वाशिंदों की है यह कहानी

वीरवार को मैणी पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधमंडल उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के दरबार पहुंचा और इस रास्ते की यथा स्थिती के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया। वहीं इस मौके पर ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर इस रास्ते के निर्माण में धांधली करने के भी आरोप लगाए।प्रतिनिधिमंडल के साथ आए ग्रामीण मोहन सिंह व रमेश कुमार ने बताया कि इस रास्ते से लगभग 4 से 5 गांवों के 300 से अधिक लोग रोजाना यहां से गुजरते हैं। कुछ दिन पूर्व बरसात में यह रास्ता जब एक बार फिर से टूटा तो उन्होने स्वयं श्रमदान कर इस रास्ते को दुरूस्त कर चलने लायक बनाया। इनका कहना है कि इस रास्ते पर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। हर समय यहां पर ब्यास नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। लेकिन गांव के लिए अन्य कोई भी रास्ते की सुविधा ने होने के कारण उन्हें जान हथेली पर रखकर यहां से गुजरना पड़ रहा है। महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए इस रास्ते को पैदल पार करना बहुत ज्यादा मुश्किल है।महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को पीठ पर बांधकर इस रास्ते को बड़ी मुश्किल से पार करती हैं।ग्रामीणों ने उपायुक्त मंडी से मिलकर इस रास्ते को जल्द से जल्द दुरूस्त करने की मांग उठाई है।वहीं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन के आधार पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को रास्ते की यथा स्थिती के बारे में जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।

TAGGED: Mandi maini panchayat
Chandrika August 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के इन 3 ज़िलों में येलो अलर्ट के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान
Next Article धर्मशाला में पैन कार एप्प के विरोध में उतरे टैक्सी चालक…डीसी को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?