By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नए साल के जश्न के लिए पहाड़ो की रानी शिमला तैयार, सभी होटल फुल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नए साल के जश्न के लिए पहाड़ो की रानी शिमला तैयार, सभी होटल फुल
himachal

नए साल के जश्न के लिए पहाड़ो की रानी शिमला तैयार, सभी होटल फुल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/28 at 6:04 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला:  नए साल के जश्न के लिए राजधानी शिमला पूरी तरह से तैयार हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं ओर शिमला की सैरगाहों में घूमने का लुत्फ़ उठा रहे हैं। शिमला का रिज मैदान ओर मॉल रोड पर्यटकों से पूरी तरह से गुलज़ार हो गए हैं। हर साल पर्यटक नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद लेकर शिमला आते हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों की नववर्ष पर बर्फ़बारी का दीदार करने की आस पूरी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई हैं,ऐसे में नए साल पर बर्फबारी हो सकती है।
अगर नववर्ष पर बर्फ़बारी होती हैं तो शिमला में काफी तादात में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यदि बर्फबारी होती है तो प्रदेश में काफी तादात में पर्यटक पहुचेंगे हालांकि 31 दिसंबर को राजधानी शिमला के सभी होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। अधिकतर पर्यटकों ने ऑनलाइन ही बुकिंग करवाई है। शिमला टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने कहा कि बर्फबारी की उम्मीद लेकर पर्यटक शिमला आ रहे हैं और 25 दिसंबर क्रिसमस पर शिमला के सभी होटल पूरी तरह से पैक थे और नए साल पर भी वीकेंड होने के चलते काफी तादाद में पर्यटक शिमला आने की उम्मीद हैं।
उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के लिए भी एडवांस बुकिंग हुई हैं,हालांकि उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बिना बुकिंग के शिमला आने वाले पर्यटकों के वाहनों को टूटीकंडी रोकने के फैसले को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि काफी पर्यटक ऐसे होते हैं जो बिना बुकिंग किए शिमला आते है ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
बढ़ गई हैं जाम की समस्या,सुरक्षा व्यवस्था के हैं पूरे इंतजाम
पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में जाम की समस्या भी पैदा हो गई हैं। शहर में पर्यटकों को घंटो जाम में फसना पड़ रहा हैं। वहीं पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और मैदान पर खासकर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई हैं। हर वक्त गश्त करते पुलिस जवान रिज पर घूमते नज़र आ रहे हैं। शिमला एचपी रमेश शर्मा ने कहा कि नए साल को देखते हुए शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर खासकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की की गई हैं और यहां पर जवान हर समय तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी नज़र रखी जा रही हैं।
TAGGED: Celebration, new year, Shimla
admin December 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्पीति घाटी के चिचिम में वन विभाग की टीम को नजर आया स्नो लेपर्ड
Next Article पर्यटकों की सहूलियत के लिए सरकार ने लिया फ़ैसला, पर्यटन स्थलों में 2 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे ढ़ाबे ओर रेस्टोरेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?