By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गर्भवती महिलाओं ओर धात्री माताओं को उचित परामर्श के लिए 104 कॉल सेंटर स्थापित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गर्भवती महिलाओं ओर धात्री माताओं को उचित परामर्श के लिए 104 कॉल सेंटर स्थापित
himachal

गर्भवती महिलाओं ओर धात्री माताओं को उचित परामर्श के लिए 104 कॉल सेंटर स्थापित

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/24 at 8:49 AM
Share

मंजूर पठान,चंबा: गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली धात्री माताओं को स्तनपान और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत अर्ली चाइल्डहुड कॉल सेंटर (ईसीडी) 104 कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली धात्री माताओं को उचित परामर्श प्रदान करना है।

यह जानकारी उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय सुपोषण टास्क फोर्स की बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि बच्चों में बढ़ते कुपोषण,एनीमिया के निवारण हेतु प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना महिला एवं बाल विकास,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से चलाई जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर कुपोषण और एनीमिया का उन्मूलन करना है।

बैठक में उक्त योजना से संबंधित सप्त स्तंभ पर विशेष रूप से बल दिया गया जिसमें डायरिया व निमोनिया का शीघ्र पता लगाना व उसका उपचार, कम वज़न एवं बीमार शिशु की निगरानी, देखभाल, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाना,बच्चों एवं किशोरियों में एनीमिया और उसका उपचार,उच्च रक्तचाप और एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की शीघ्र जांच व उपचार, कुपोषित बच्चों का सही उपचार तथा उनके समाजिक व्यवहार में बदलाव लाना शामिल है।

उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं में कुपोषण को दूर करने के लिए बच्चे के जन्म, प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद बच्चे की स्वास्थ्य देखभाल और पौष्टिक आहार प्रदान करने में सहायता उपलब्ध करवाना है जिसके अन्तर्गत 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अतिरिक्त प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध करवाने के साथ कुपोषित बच्चों,धात्री माताओं और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उपायुक्त ने जिला के सभी उपमंडल अधिकारी नागरिक,बाल विकास अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग और उपनिदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश देते हुए कहा कि योजना को क्रियान्वयन करने के लिए समन्वय स्थापित करें ओर जिला की सभी आशा वर्कर,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और स्वयं सहायता समूह की सेवाएं भी ली जाना सुनिश्चित बनाएं। बैठक में उपमंडल अधिकारी नागरिक डलहौजी,सलूणी व भरमौर वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनजीत सिंह, जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विजय हमलाल उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक,उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ.हरित पुरी मौजूद रहे ।

admin August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों से संवाद
Next Article मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से प्रभावित हुए क्षेत्र थुनाग व आसपास के स्थानों का दौरा किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?