बीबीएन : जगत सिंह -नालागढ़ के तहत पहाड़ी हलके रामशहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह अब चलती हुई बिजली की तारों को रात के अंधेरे में काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं ।
मामला राम शहर पुलिस थाना के अंतर्गत मितियाँ कोठा कनॉन को बिजली मुहैया करवाने वाली लाइन का है जहां पर 11 मई की रात को अज्ञात चोरों ने चलती हुई बिजली की लाइन की तारों को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बिजली की तारों को रातो रात चोरी करके रफूचक्कर हो गए । अब बिजली बोर्ड राम शहर के जेई नरेश कुमार द्वारा पुलिस थाना राम शहर में आकर शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस नें अब मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए राम शहर के थाना प्रभारी बालक राम ने कहा है कि बिजली बोर्ड की ओर से उन्हें शिकायत मिली है कि चलती हुई बिजली की तारों को काटकर चोरी की वारदात की गई है जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है।
