नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला सिरमौर में बीते कल से लगातार हो रही भारी बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के कारण विक्रम बाग में 14 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई है।ऐसे में डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने जिलावासियों से नदी नालों से दूर रहने और अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की हैं।
मीडिया को दिए बयान में डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया भारी बरसात के चलते ग्राम पंचायत विक्रमबाग में भू-स्खलन की चपेट में एक मकान के आने के बाद 14 वर्षीय बालक की मौ+त हुई हैं । जाबल का बाग में भी भू-स्खलन से नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं । इसके अलावा जिला सिरमौर के 2 दर्जन से अधिक रूट जगह-जगह लैंडस्लाइड होने की वजह से बंद पड़े हैं। जिला मे लगातार हो रही बारिश को लेकर डीसी ने जिलावासियों से घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और नदी नालों से दूर रहने की अपील की हैं।
