मंडी : धर्मवीर – कहते है असली नेता वही होता है जो जनता के दुख:दर्द को अपना समझ सके और उनके लिए हर समय खड़ा रहे। ऐसे ही असली नेता व अच्छे पड़ोसी के फर्ज निभाया है धर्मपुर उपमंडल के तानिहार पंचायत के पूर्व प्रधान प्रभास राणा ने। मंडी जिला में पिछले तीन दिन से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। आज सुबह टिहरा उपतहसील की तानिहार ग्राम पंचायत एक गांव में मकान पर ल्हासा गिर गया और परिवार के सदस्य अंदर फंस गए।
प्रभास राणा ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन इस दौरान अपने परिवार दो अलविदा कह गए। दरअसल घर के सदस्यों को बाहर निकालते समय पूर्व प्रधान प्रभास राणा दीवार गिरने से उसकी चपेट में आ गए और उनकी दुःखद मृत्यु हो गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गिर गई दीवार:
बताया जा रहा है कि आज सुबह नलयाणा गांव में प्रभास राणा के पड़ोस के घर में भारी बारिश के कारण मलवा आ गया और परिवार के 9 सदस्य अंदर ही फंस गए। जैसे ही हा+दसे का पता प्रभास राणा को हादसे का पता चला तो वे तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में कूद पड़े और उन्हें सुरक्षित बाहर भी निकाल दिया। लेक़िन उतने में दीवार पर पीछे से फिर से मलबा आ गया और दीवार गिर गयी। इस दीवार के नीचे आने से प्रभास भी उसके नीचे दब गए। जिसके बाद उन्हें टिहरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्रधान और दो बार बीडीसी सदस्य रह चुके है प्रभास राणा:
प्रभास राणा कॉलेज के समय से ही सामाजिक गतिविधियों में आगे रहते थे। वे छात्र संगठन एसएफआई के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद प्रभास राणा जनवादी नॉजवान सभा और मज़दूर संगठन सीटू के ज़िला अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करने के बाद पँचायत प्रधान और दो बार बीडीसी सदस्य भी रह चुके हैं। प्रभास राणा जिला परिषद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। वर्त्तमान में वे धर्मपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सचिव थे और विधायक चन्द्रशेखर की कोर कमेटी के सदस्य थे। पत्नी के अलावा उनकी एक बेटी ओर बेटा हैं। बेटी ने बीएससी नर्सिंग की है और चंडीगढ़ एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं और बेटा सुन्दरनगर में बी फार्मेसी कर रहा है। अचानक उनके निधन की ख़बर आते ही पूरे इलाक़े में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक चन्द्रशेखर, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चन्द बब्बी, पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने उनकी दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
