By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पानी की कमी से परेशान सारी कोठी के 1600 परिवार..कहा पानी के रिसाव को रोकने के लिए किया जाए कार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पानी की कमी से परेशान सारी कोठी के 1600 परिवार..कहा पानी के रिसाव को रोकने के लिए किया जाए कार्य
himachalNews

पानी की कमी से परेशान सारी कोठी के 1600 परिवार..कहा पानी के रिसाव को रोकने के लिए किया जाए कार्य

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/01 at 5:00 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते सारी कोठी पंचायत के ग्रामीण इन दिनों पानी की कमी से परेशान हो रहे हैं। सारी कोठी पंचायत के सोलह सौ परिवार इस समस्या का सामना इन दिनों कर रहे हैं। तो वही वीरवार को ढालपुर में सैकड़ों लोगों ने एडीएम प्रशांत सरकेक को अपनी समस्या भी बताई। वहीं एडीएम से यह मांग रखी गई कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश जारी किए जाएं और प्राकृतिक स्रोत से जो पानी का रिसाव हो रहा है उसे रोका जाए। ताकि 16 सो परिवारों को पानी की कमी से जूझना पड़े।

ढालपुर में ए डी एम को बताई सैंकड़ों लोगों ने परेशानी

सारी कोठी पंचायत की प्रधान हीरा देवी ने बताया कि कुप्पु छानी नामक प्राकृतिक स्त्रोत से साल 1983 से पूरी पंचायत को पानी मिल रहा है। पंचायत में 7 गांव है और 16 सौ परिवार इसी पानी पर निर्भर है। लेकिन बीते कुछ समय से प्राकृतिक स्रोत के पानी में रिसाव हो रहा है और पानी की मात्रा काफी कम रह गई है। प्राकृतिक स्रोत भी दूसरी पंचायत में जा रिस रहा है। ऐसे में अगर इस रिसाव को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो जाएगी। ए डी एम कुल्लू से मांग रखी गई है कि यहां पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं ताकि पानी के रिसाव को रोक सके।

वही ढालपुर पहुंचे ग्रामीण ओंकार चंद का कहना है कि जल शक्ति विभाग के द्वारा पंचायत में लिफ्ट से पेयजल योजना हुई पहुंचाई गई है। लेकिन उसका पानी ग्रामीणों को 3 या 4 दिनों के बाद मिलता है। ऐसे में पंचायत के लोग इसी प्राकृतिक जल स्रोत पर निर्भर हैं। वहीं जहां पर यह पानी रिसाव होकर निकल रहा है वहां पर दूसरी पंचायत के द्वारा भी इस पानी को प्रयोग में लाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। ऐसे में जिला प्रशासन पानी के रिसाव को रोकने की दिशा में काम करें। ताकि सोलह सौ परिवारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

TAGGED: Kullu Sari Kothi are troubled by the lack of water
Chandrika June 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आउटसोर्स कर्मचारी वेतन के लिए तरसे..डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के कर्मियों को वेतन नही
Next Article हमारी बहन ने आत्म+हत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है.. कार्रवाई करो एसपी मैम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?