नाहन : देवेंद्र कुमार- डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को पिछले 4 माह से वेतन नही मिला हैं । वेतन ना मिलने से 1 कर्मचारियों को अब अपने व अपने परिवार के पालन पोषण की चिंताए सताने लगी है।
डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल के दौरान आलग-अलग पदों पर आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्त किए गए थे । कोरोना संकट में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के बाद लगातार यह आउटसोर्स कर्मचारी प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं । पहले जहां आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना नोटिस नौकरी से निकाल दिया गया तो वही संघर्ष के बाद काम पर लौटे इन वीओ कर्मियों को अब पिछले 4 माह से वेतन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है ।बतौर आउटसोर्स भर्ती स्टाफ नर्सेज का कहना है कि जब से उनकी तैनाती हुई हैं तब से उन्हें कभी भी समय पर वेतन नही दिया गया है जिस कारण उन्हें पैसों के अभाव में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। परंतु वर्तमान में पिछले 4 माह से उन्हें वेतन ही नहीं मिल पाया है, जिस कारण कर्मियों को मकान का किराया देना और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
75 कर्मचारियों को पिछले 4 माह से नही मिला वेतन
डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वित्त विभाग के सहायक नियंत्रक देवेंद्र दत्त ने बताया कि कोरोना काल के दौरान आउट सोर्स पर रखे कर्मचारियों को पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिल पाया है । उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध न होने के चलते वेतन की अदायगी नही हो पाई है, मामला सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आउटसोर्स पर तैनात सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा।
