अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 14 अगस्त को हुई भारी बारिश के चलते हमीरपुर जल शक्ति विभाग के सर्कल की 174 पेयजल स्कीमें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। यही कारण है कि पिछले 5 दिनों से अधिकतर इलाकों में पानी की सप्लाई न आने से लोगों में हाहाकार मची हुई हैं हालांकि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी दिन-रात इन योजनाओं को रिस्टोर करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी भी तीन से चार दिन का और समय इन सब में लग सकता हैं।
चार दिनों की बारिश ने हमीरपुर सर्कल में 12 करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि बरसात के इस सीजन में अब तक 112 करोड रुपए का नुकसान जल शक्ति विभाग को योजनाएं को नुकसान हुआ हैं। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि हमीरपुर शहर सुजानपुर शहर व शहर की पेयजल स्कीमों को आज से शुरू कर दिया गया हैं, जबकि अन्य स्कीमों पर को जल्द ही रिस्टोर कर दिया जाएगा ।
जल शक्ति विभाग हमीरपुर की ओर से भारी बारिश के चलते पेयजल योजनाओं को सुचारू करने के लिए काम किया जा रहा हैं। विभाग की टीम की ओर से रात के समय में भी काम किया जा रहा है ताकि लोगों को पानी की सप्लाई शुरू की जा सके। हमीरपुर जल शक्ति विभाग ने जिला हमीरपुर की प्रमुख स्कीमों को सुचारू कर दिया गया है जिसके तहत हमीरपुर शहर की स्कीम से शुक्रवार दोपहर बाद लोगों को पानी की सप्लाई शुरू की गई हैं। वहीं नादौन, सुजानपुर और बड़सर में सारे सिस्टम को रिस्टोर करने में एक से दो दिन का समय लग जाएगा। यहां टेंपरेरी तौर पर पानी पहुंचाने का काम दूसरे जल स्रोतों से किया जा रहा है ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलवाया जा सके।
मेवा और बमसन इलाकों में सबसे ज्यादा पानी की योजनाएं भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं। काफी जगहों पर आए पानी के तेज बहाव में साथ में पाइपें बह गई है यहां नई पानी की पाइपें डालने का काम किया जा रहा हैं।
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि सभी योजनाओं को रिस्टोर करने का काम कर्मचारी दिन-रात कर रहे हैं। हमीरपुर शहर की सप्लाई को रिस्टोर कर दिया गया है जबकि दूसरे इलाकों में भी अगले 1 से 2 दिनों में सभी योजनाओं को रिस्टोर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर नई पाइप डालने का काम भी किया जा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग हमीरपुर सर्कल को अब तक लगभग 112 करोड रुपए का नुकसान हुआ हैं। वहीं उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि बावड़ी व अन्य स्तोत्र से पीने का पानी इस्तेमाल करते समय पानी उबाल कर ही प्रयोग करें।
