संजीव महाजन,नूरपूर: विधानसभा इंदौरा की पंचायत घनड्रा में बड़ा अग्नि कांड हुआ है। इस अग्निकांड में पशुशाला में आग लग गई जिससे मवेशी जलकर राख हो गए। मंगलवार देर रात मंड क्षेत्र के नूर हुसैन और लाल हुसैन के पशुशाला में आग लग गई। जब तक कि घर वालों को इस बारे पता चलता तब तक उनकी 18 भैंसे, तीन गाय और तीन बकरियां यानी कुल 24 पशु जल कर मर चुके थे। सिर्फ तीन भैंसे इस अग्निकांड में जिंदा बच पाई है जो कि बुरी तरह झुलस चुकी हैं।
परिवार अपनी खड़पोश पशुशाला के साथ सोया रहा जब रात 2 बजे उन्हें आग का पता चला तब तक पशु मर चुके थे। मंड मियानी पंचायत प्रधान काशिमदीन ने मौके पर पहुंच नूरपुर से फायर ब्रिगेड मंगवा कर आग पर काबू पाया तब तक आग ने अपना कहर बरपा चुकी थी।
इंदौरा से नवनिर्वाचित विधायक मलेंद्र राजन ने भी मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिलाते हुए उपमंडल अधिकारी को पीड़ित परिवार को हर सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र की फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने की पुरानी मांग को वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर शीघ्र हल करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर पंचायत प्रधान जुगल किशोर ने भी मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को संतावना दी हैं।
