अनिल कुमार, किन्नौर:जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की एक कार्यशाला 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। यह कार्यशाला प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के “सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत करवाई जा रही हैं।
उपायुक्त सुरिंदर सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर को समस्त विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित जानकारी के साथ इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे ताकि लंबित मामलों की समीक्षा के उपरांत उनका निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
बता दें की भारत सरकार की ओर से 19 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और उनका तुरंत समाधान करने के साथ ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है।
