By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सलिंगचा पंचायत में सड़क निर्माण से 18 परिवार भूमिहीन होने की कगार पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सलिंगचा पंचायत में सड़क निर्माण से 18 परिवार भूमिहीन होने की कगार पर
himachalNews

सलिंगचा पंचायत में सड़क निर्माण से 18 परिवार भूमिहीन होने की कगार पर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/02/25 at 4:16 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – जिला कुल्लू की उझी घाटी की सलिंगचा पंचायत में सड़क निर्माण में कुछ परिवार भूमिहीन होने का दावा कर रहे हैं। वही उन परिवारों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग रखी है कि सड़क को अब दूसरी ओर से निकाला जाए। ताकि 18 परिवार भूमिहीन होने से बच सके।

शेलड़ी गांव के ग्रामीणों ने सीएम से सड़क न बनाए जाने की रखी मांग

उझी घाटी की सलिंगचा पंचायत के शेलड़ी गांव से तीरशाडी गांव तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वही इस सड़क निर्माण में लोगों की भूमि व उस पर फलदार पेड़ भी चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जब यह सड़क निर्माण की बात शुरु हुई थी। तो उस दौरान भी उन्हें सड़क निर्माण बारे में नहीं पूछा गया था और अब यहां पर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के साथ मिलकर पैमाइश कर रहा है। जिसमें उनकी भूमि भी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क बनाने के विरोध में नहीं है। लेकिन अगर गांव के बीच से यह सड़क निकलती है तो इससे 18 परिवारों की भूमि प्रभावित हो रही है और कई परिवार ऐसे भी है जो भूमिहीन भी हो रहे हैं। उनका कहना है कि तीरशाडी गांव की ओर दो अन्य स्थानों से सड़क निकल रही है तो ऐसे में शेलड़ी गांव के बीच से यह सड़क निकालना तर्कसंगत नहीं है।

वैकल्पिक मार्ग से किया जाए गाँव की सड़क का निर्माण

महिला विद्या देवी का कहना है कि उनके पुरखे के द्वारा यहां पर बगीचा तैयार किया गया और यही उनका एकमात्र आजीविका का साधन है।अगर यहां से सड़क निकाली जाती है तो उनका बगीचा इस से नष्ट हो रहा है।बगीचा अगर उनके पास नहीं होगा तो वह किस तरह से अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे।

स्थानीय निवासी शेर सिंह का कहना है कि जहां से यह सड़क निकाली जा रही है वह भूमि सीधी ढलान पर है। ऐसे में गांव में बने कई घरों को भी इससे खतरा पैदा होगा और आने वाले समय में पहाड़ी से भी भूस्खलन होने का खतरा बना रहेगा। पहाड़ी के नीचे लोगों के फलदार पेड़ों के बगीचे और भूस्खलन के कारण वह भी नष्ट हो जाएंगे। ऐसे में सभी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग रखी है कि यह गांव दलित परिवारों का है और दूसरी ओर से सड़क निकाल कर उन्हें भूमि होने से बचाया जाए।

समाजसेवी एंव दलित नेता दीनू राही का कहना है कि यह पूरा गांव दलितों का गांव है । यहां पर कुछ लोग बीते 50 सालो से सरकार द्वारा आबंटित नौ तोड़ भूमि पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। और यहा से सड़क निकलने पर गाँव के बहुत से लोग भूमि हीन हो जाएंगे ऐसे में प्रदेश सरकार से भी मांग है कि जब दूसरी ओर से सड़क निकल सकती है और उसका फासला भी काफी कम है। गांव के बीच से सड़क ले जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है और इस सड़क को दूसरी ओर से ले जाना चाहिए।

TAGGED: Kullu Salingcha Panchayat
Chandrika February 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन शहर में पार्को के सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ शुरू
Next Article हिमाचल में फिल्म पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा, प्रोडक्शन हाउस को दी जाएगी सिंगल विंडो क्लियरेंस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?