सोलन : योगेश शर्मा- सोलन शहर में पार्को की दुर्दशा सुधारने को लेकर नगर निगम सोलन ने पहल शुरू कर दी है । इसको लेकर नगर निगम सोलन ने टेंडर लगा दिए हैं और इसका कार्य इन दिनों पार्कों में किया जा रहा है ।
साढ़े पांच लाख का लगाया गया है टेंडर
सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर शहर के मॉल रोड पर स्थित चिल्ड्रन पार्क में नए झूले लगाए जा रहे हैं । इसी के साथ दीवारों की मरम्मत कार्य भी पार्क में की जाएगी। सोलन शहर में तीन पार्क है ,जिनमें से चिल्ड्रन पार्क मोहन पार्क और जवाहर पार्क शामिल है । तीनों में सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम सोलन कार्य करने जा रही है , लेकिन सबसे पहले शहर के चिल्ड्रन पार्क में झूले लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम ने 5.50 लाख रुपए का टेंडर लगाया है। निगम अधिकारियों ने टेंडर लेने वाले
ठेकेदार को साथ लेकर पार्क का निरीक्षण भी करवा दिया है। नगर निगम का दावा है कि एक सप्ताह में यहां नए झूले लगेंगे। शहर में बच्चों के खेलने के लिए मालरोड पर एक मात्र स्थान चिल्ड्रन पार्क है, लेकिन यहां लगे मनोरंजन के साधन की चीजें टूट-फूट गई हैं। निगरानी की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण यहां बच्चों के लिए लगे झूले अन्य चीजों को बड़े लोग बैठकर तोड़ देते हैं। इन दिनों भी पार्क के तकरीबन सभी आकर्षण टूटे हुए है।
पहले चरण में चिल्ड्रन पार्क में झूले लगाए जाएंगे
नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने कहा कि चिल्ड्रन पार्क में नए झूले लगाने का काम शुरू हो गया है। कुछ नए झूले लगने हैं तो कुछ की रिपेयर की जानी है। निगम इस पार्क को अन्य मॉडल के तौर पर तैयार करना चाहती है। इस मॉडल को अन्य पार्कों में लागू किया जाएगा। अगले एक सप्ताह में यहां बच्चों के लिए नए झूले लग जाएंगे।
