मंडी/परी शर्मा– सदर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा है कि थाना पलौन बिजली परियोजना को प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। मंडी के कोटली क्षेत्र के कून का तर में स्थापित की जाने वाली 192 मेगावाट की पन बिजली परियोजना पूरे हिमाचल में सबसे बेहतर प्राजेक्ट होगा। उन्होने कहा कि अगर यह प्राजेक्ट लग जाएगा, तो हिमाचल में हमे बिजली के उपर काम करने की जरूरत नही होगी।
थाना पलौन बिजली परियोजना को प्रदेश सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग
हिमाचल प्रदेश में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस की नई सरकार ने पूर्व सरकार के अंतिम 6 महीनों के कार्य को रिव्यू करने का फैसला लिया है। कई संस्थानों व कार्यालयों को डिनोटिफाई भी किया है। ऐसे में मंडी में प्रस्तावित थाना पलौन बिजली परियोजना को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का इस परियोजना को पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस प्राजेक्ट के लिए पूरा मार्गदर्शन रहेगा। पिछली सरकार के प्राजेक्ट को लेकर फंडिंग हो गई थी ,अब केवल वन विभाग से क्लियरलेंस की जरूरत है। अनिल ने कहा कि यह प्राजेक्ट अगर लग जाएगा, तो हिमाचल में हमे बिजली के उपर काम करने की जरूरत नही होगी। इससे बेहतर प्राजेक्ट पूरे हिमाचल में कही नही होगा।
बता दे कि मंडी के कोटली क्षेत्र के कून का तर में स्थापित की जाने वाली 192 मेगावाट की पन बिजली परियोजना का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए वर्ल्ड बैंक की ओर से वित्तीय सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह परियोजना जहां स्थानीय बेरोजगारों के लिए आजीविका का एक जरिया बनने जा रही है। वहीं छोटे बड़े कारोबारियों के लिए भी एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है।
