सोलन/ योगेश शर्मा- सोलन में आर्मी एरिया के सेंट स्टीफन चर्च में क्रिसमस की धूम शुरू हो गई है। कल यानी 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च को फूल मालाओं व लाइटों से सजाया गया है।
सेंट स्टीफन चर्च सोलन के पादरी डेनियल जेम्स ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर कैरोल आराधना के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव पर्व मनाया जा रहा है और सभी तक प्रभु यीशु का संदेश पहुंचाया जा रहा है। 25 दिसंबर को बड़ा दिन धूमधाम से सामूहिक प्रार्थना और जश्न के साथ मनाया जाएगा।
