संजीव महाजन,नूरपूर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर हर जिला हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसी उद्देश्य के साथ आज नूरपूर के कस्बा जसूर में एनडीआरएफ की 14वी वाहिनीं ने मोटर साइकिल पर तिरंगा रैली निकाली।। रैली को 14वी वाहिनी कमांडर बलजिंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाई ।
यह यात्रा 14वी वाहिनी मुख्यालय से जसूर बाजार , नूरपूर चौगान होते हुए वापिस मुख्यालय तक निकाली गई। रैली में 14 वाहिनी के जवान मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए ,भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते नज़र आए।
14वी वाहिनी कमांडर बलजिंदर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए वह इस रैली जा आयोजन कर रहे है जिससे लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जागृत किया जा सके और उन्हें यह एहसास दिलवाया जा सके कि यह तिरंगा हमारी आन बान ओर शान है हमे इसका सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लहराये यह जागरूकता भी लोगों ने फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह प्रण भी करना है कि हम अपने देश का नाम सबसे ऊपर रखने के लिए काम करेंगे।
