अनिल कुमार, किन्नौर: हिमाचल में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है । ऐसे में लगातार हो रही यह बारिश अब दिक्कतें पैदा कर रही है। प्रदेश में जगह-जगह बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए है और यह सिनसिला लगातार जारी है। आज सुबह भी किन्नौर जिला के भावा नगर के समीप लैंडस्लाइड होने की वजह से राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 अवरुद्ध हो गया। अचानक हुए इस लैंडस्लाइड में किसी के जानमाल के नुकसान की सुचना नहीं मिली है लेकिन सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है।।
जिला मे इन दिनों बारिश के चलते पहाड़ियों के दरकने ओर चट्टानों के खिसकने क़ा सिलसिला लगातार जारी है। भावा नगर के समीप भी आज इसी प्रकार का दृश्य देखने को मिला ज़ब पहाड़ी से भयंकर भूस्खलन हुआ। पहाड़ से भारी मलवा ओर पत्थर भी सड़क पर आ गिरे जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण सड़क से मलवा हटाने क़ा काम शुरू कर रहा है लेकिन सड़क मार्ग बहाली मे समय लग सकता है क्योंकि पहाड़ से अभी भी पत्थर गिर रहे है ऐसे में सड़क से मलवा हटाते हुए मजदूरों व मशीनों को दिक्क़ते पेश आ रही है।
प्रशासन की ओर से फिलहाल पर्यटकों व स्थानीय लोगों को मौसम अनुकूल होने तक सफर न करने क़ा आग्रह भी किया गया है ओर भावा नगर के समीप जब तक सड़क बहाल नहीं हो जाती तब तक लोगों को एतिहात बरतने की सलाह भी दी गई है।
