योगेश शर्मा , सोलन – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 8 अगस्त को सुबाथू और सोलन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दी।
मंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लाभार्थियों के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास उचित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आयोजन के लिए समय पर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
