मनाली (एकता): पर्यटन नगरी मनाली में एक 2 साल की मासूम बच्ची से रेप करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की है, जब मासूम बच्ची अचानक घर से गायब हो गई।
परिजनों ने सोचा कि शायद वह किसी जान-पहचान वालों के घर गई होगी। जब वह काफी देर तक लौटी नहीं तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पूरे गांव में मासूम की तलाश की गई। रात होने पर बच्ची के सियाल नाले में पड़े होने की सूचना मिली। जहां से परिजन उसे घर ले आए।
कुछ देर बाद बच्ची घर में बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पोस्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया। मामले की छानबीन चल रही है।
