विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में एनसीसी कैडेट की भर्ती की गई जिसमें कमान अधिकारी 6 HD एनसीसी ऊना कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। यह सारी प्रक्रिया एनसीसी ऑफिस ऊना से PIC सूबेदार सुनील सिंह CHM करतार चंद, NCC ऑफिसर ललित मोहन, VT सिक्योरिटी कृष्णचंद के माध्यम से हुई।
सारी प्रक्रिया में बच्चों की शारीरिक पैमाइश, हाइट और पूरी फिटनेस टेस्ट के माध्यम से उनका सिलेक्शन किया गया। कैडेटस की ओर से लिखित परीक्षा भी दी गई। इस सारी प्रक्रिया में लगभग 41 बच्चों ने भाग लिया जिनमें से 20 विद्यार्थियों ने इस चयन प्रक्रिया को पास करके एनसीसी को जॉइन किया।
बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं पिछले काफी सालों से एनसीसी के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा हैं, जिसमें बच्चों को आर्मी के रूल रेगुलेशन के बारे में बताया जाता हैं। किस तरह एक जवान को फौज के लिए तैयार किया जाता है यह सब कुछ एनसीसी में बताया जाता हैं। ललित मोहन ने कहा की एनसीसी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिलता हैं और यही कारण है कि हर साल बच्चे एनसीसी के लिए अप्लाई करते हैं।
