सचिन शर्मा, मनाली: प्रदेश में मौसम लागातार खराब बना हुआ हैं। सोमवार को भी प्रदेश भर में जहां बारिश ने अपना कहर बरपाया तो वहीं मनाली के अटल टनल में भी भारी बर्फ़बारी हुई। घाटी में हो रही भारी बर्फ़बारी से सड़क पर फिसलन बढ़ गई हैं। सड़क पर फ़िसलन बढ़ने से वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में दिक़्कतें आ रही हैं।
सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम के बदले मिज़ाज के बाद बर्फ़बारी का दौर शुरू हुआ हैं। घाटी में हो रही बर्फ़बारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने ख़राब मौसम के चलते वाहन चालकों, पर्यटकों व स्थानीय लोगों से ख़राब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख़ न करने की अपील कि हैं।
