नाहन/देवेन्द्र कुमार- एनएच नाहन-शिमला हाइवे पर सिरमौर के बाग पशाेग में स्थित देश के पहले शी हॉट ने अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर शी हॉट में कार्यरत महिलाओं ने नाच गाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में फाउंडर मेंबर एवं प्रदेश बागवानी विभाग के निदेशक डॉ आरके परुथी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
बागवानी विभाग के निदेशक डॉ आरके परुथी ने बताया कि बाग पशोग शी हॉट की महिलाओं ने 2 वर्षों में 56 लाख रुपए की आमदनी की गईं । जोकि महिलाओं के ग्रुप के लिए एक बड़ी बात है। 56 लाख में किचन सेल 24 लाख 81 हजार 421 रुपए है। जबकि रूलर हॉट की सेल 26 लाख 75 हजार 841 रूपए है। इसके अतिरिक्त रूम रेंट 4 लाख 81 हजार 449 रूपए है। शी हॉट की 23 महिलाओं ने 2 वर्षों में 56 लाख रुपए का टर्नओवर प्राप्त किया है, जिसमें की 20 लाख रुपए का जीएसटी भी प्रदेश सरकार को दिया गया है।
महिलाओं के लिए ट्रेनिग हब के रुप में किया जा रहा विकसित
डॉ आरके परुथी, निदेशक बागवानी विभाग ने बताया कि महिलाओं को लखपति बनाने का उन्होंने सपना देखा था जो आज सकार हुआ हैं । उन्होंने कहा कि जल्द ही इन महिलाओं को दूसरे राज्यों में भ्रमण करवाया जाएगा। जहां पर बेहतर सेल्फ हेल्प ग्रुप कार्य कर रहे हैं और अन्य चीजों को भी शी हॉट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि शी हॉट एक तरफ जहां पारंपरिक व्यंजनों को यहां पर आने वाले पर्यटकों को परोस रहा है। वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण में भी अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि बाद में पशोग शी हॉट को महिलाओं के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा ।
