0मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल पुलिस के नारकोटिक्स कंट्रोल स्पेशल यूनिट कांगड़ा के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। यूनिट ने जिला चंबा में पंजाब के अमृतसर के एक युवक को चिट्टे संग धरा हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज रविवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस का नारकोटिक्स कंट्रोल स्पेशल यूनिट कांगड़ा का एक दल एसआई करता ठाकुर की अगुवाई में शनिवार रात को जब गश्त पर था तो उसे सूचना मिली कि तुन्नुहटृी के पास मौजूद एक ढाबे के पास एक युवक बैठा हुआ है। युवक के पास चिट्टा मौजूद है। मुस्तैद पुलिस दल जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां एक युवक बैठा हुआ हैं। युवक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। उसकी घबराहट को देखते हुए पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी हासिल की तो उसकी पहचान 24 वर्षीय संदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से बरामद चिट्टा को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। अब पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गई है।
