By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: AAP ने भाजपा पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, हंसराज को उपाध्यक्ष पद से हटाने की उठाई मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > AAP ने भाजपा पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, हंसराज को उपाध्यक्ष पद से हटाने की उठाई मांग
electionhimachalpolitical

AAP ने भाजपा पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, हंसराज को उपाध्यक्ष पद से हटाने की उठाई मांग

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/01 at 11:11 AM
Share

भावना, शिमला: एक विधायक के कथित ऑडियो वायरल मामले पर अब राजनीतिक दल भाजपा को घेर रहे है। वहीं इस वायरल ऑडियो मामले में अब आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। आप का कहना है कि यह वायरल ऑडियो हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष और चुराह विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. हंसराज का है जिसमें वो स्कूल के प्रिंसिपल को तबादले की धमकी दे रहे है। आप ने उनके इस तरह के बर्ताव पर विधायक के इस्तीफे की मांग की है। हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि ऑडियो में जिस तरह विधायक प्रिंसिपल से बात कर रहे हैं, वह भाजपा के चरित्र को दर्शाता है। यही नहीं, विधायक हंसराज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम पर भी प्रिंसिपल को धमकाने की कोशिश कर रहे है।

सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्कूल में जाकर विद्यार्थी को थप्पड़ मारा था। उस समय भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन अब वह समय आ गया है जब उन पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा विधायक कर्मचारियों को धमकी देकर गलत काम करवाने की दवाब बनाते हैं। सुरजीत ठाकुर ने जयराम ठाकुर से मांग की है कि वह तत्काल विधायक हंसराज पर कार्रवाई करें। 2022 के चुनावों में अहंकारी पार्टी को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि सत्ता की हनक में बीजेपी के नेता पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज एक स्कूल के प्रिंसिपल पर अपने भतीजे के एडमिशन को लेकर दवाब बना रहे हैं और जब प्रिंसिपल ने एडमिशन के लिए मना किया तो वह अफगानिस्तान भेजने की धमकी दे रहे है। हंसराज अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री का नाम लेकर डरा रहे हैं। हद तो तब है जब हंसराज उस शिक्षक को कहते हैं अफगानिस्तान भेज दूंगा।

उन्होंने सबाल उठाया की बीजेपी का अफगानिस्तान से कनेक्शन क्या है, ये हंसराज बताएं या अनुराग ठाकुर भी बताएं। विधायक की इस दादागिरी और प्रिंसिपल से किए अभद्र व्यवहार ने देवभूमि की संस्कृति को अपमान करने का काम किया है। कहीं न कहीं इसके पीछे जयराम की शह हंसराज को है क्योंकि बच्चे को थप्पड़ मारने के ममले में भी सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री जयराम भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी और दादागिरी का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर जयराम ठाकुर अब भी हंसराज पर कोई कार्रवाई नहीं करते, तो इससे पूरी तरह साफ होगा कि भाजपा की नीति ही गुंडागर्दी के माध्यम से कर्मचारियों को डराना और गलत काम करने का मजबूर करने की है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हर छोटे-छोटे मुद्दे पर बयान देने वाली भाजपा इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में विधानसभा उपाध्यक्ष कह रहे अनुराग से कहकर वो इलाज करवाएंगे, इससे साफ़ जाहिर होता अनुराग ठाकुर भी ऐसी गुंडागर्दी का समर्थन करते हैं। अनुराग ठाकुर भी बताएं, दवाब में गलत काम न करने वाले कितने कर्मचारियों को आज तक अफगानिस्तान भेजा गया है। बीजेपी का चाल चरित्र ऐसा ही गुंडागर्दी का है। जिसका उदाहरण हिमाचल से लेकर उत्तराखंड समेत पूरे देश में देखा जा सकता है।

admin October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावों के लिए पंजाब राज्य से लगते क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे 25 पुलिस नाके
Next Article श्रम बोर्ड पर ट्रेड यूनियन एक्ट का उल्लंघन करने के लगे आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की हुई जीत – जयराम ठाकुर

Ago

मेडिकल -नॉन मेडिकल 12वीं पास अविवाहित युवक-युवतियों को डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज दे रहा रोजगार

Ago

गलत खानपान से बढ़ रहीं बीमारियां, आरोग्य भारती देशभर में नियुक्त करेगी ‘आरोग्य मित्र’

Ago

नशा तस्करी पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?