By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृ.त्यु
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृ.त्यु
himachalNews

धर्मशाला के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृ.त्यु

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/07 at 4:23 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-कांगड़ा जिला के धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की बागनी पंचायत के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृ.त्यु हो गई।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह ही उनके ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक हुआ,जिसके बाद आर्मी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृ.त घोषित किया।

बता दें कि अक्षय के पिछले माह सात नवंबर को सात फेरे लिए थे, और अचानक हुई घटना से अब पूरे परिवार सहित क्षेत्र में मातम छा गया है। उनके पार्थिव शव को उनके पैतृक गांव धर्मशाला बागनी में शनिवार शाम तक पहुंचाया जाएगा। अक्षय कुमार 19 डोगरा बटालियन में तैनात थे, और उनकी शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अक्षय कुमार ने 2015 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय सेना की सेवा शुरू की थी। उनके पिता संसार चंद ने बताया कि बचपन से ही अक्षय का सपना देश की सेवा करना था। उनका सपना पूरा तो हुआ,लेकिन यह बलिदान परिवार और गांव के लिए बड़ा सदमा है। उनके परिवार में पिता संसार चंद,माता सावित्री देवी, पत्नी, बहन और दो भाई हैं।

पिता संसार चंद ने बताया कि अक्षय की पिछले माह ही सात नवंबर को ही शादी हुई थी।उन्होंने भारी मन से कहा कि क्या पता था कि इतनी खुशी के बाद इतना बड़ा गम हमारा इंतजार कर रहा है।शादी के बाद अक्षय अपनी पत्नी के साथ नए जीवन की शुरूआत करने की तैयारी में थे,लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था।अक्षय कुमार के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची तो पूरा गांव गमगीन हो गया। हर कोई उनकी शहादत पर गर्व तो कर रहा है लेकिन उनकी कमी से सबकी आंखें नम हैं।उधर,ग्राम पंचायत बागनी के प्रधान सुरेश कुमार पप्पी ने बताया कि बागनी के जवान के हार्ट अटैक से मृ.त्यु होने का दुःखद समाचार मिला है। उन्होंने बताया कि सेना की ओर से शनिवार शाम तक शव को पैतृक गांव पहुंचाने की बात कही जा रही है।उधर, धर्मशाला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खबर की पुष्टि की है कि जवान के ड्यूटी में शहीद होने की सूचना मिली है।

TAGGED: Dharamshala martyr akshay kumar
Chandrika December 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज .. राज्यपाल 11, सीएम, न्यायाधीश और प्रेस 11 के बीच मैच
Next Article ऊना में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर किया धरना प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?