हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-उत्तरी भारत के सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे चैत्र मेले में हरियाणा,पंजाब समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।14 मार्च से शुरू चैत्र मेले में अभी तक 2.53 लाख के करीब श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे हैं।इस दौरान बाबा के दरबार में 3 करोड़ 20 लाख रूपये का चढ़ावा भी आया है।
बता दे कि बाबा बालक नाथ मंदिर हमीरपुर से 45किलोमीटर की दूरी पर हमीरपुर और बिलासपुर जिले की सीमा पर चकमोह गांव के दियोटसिद्ध धौलगिरी पर्वत की पहाड़ियों पर एक प्राकृतिक गुफा में बाबा की प्रतिमा स्थापित है।मेला 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगा।श्रद्धालु 360 सीढ़ियां चढ़कर बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। कुछ श्रद्धालु यहां दंडवत भी आते हैं।
हिमाचल में हरियाणा-पंजाब से 2.53 लाख पहुंचे श्रद्धालु
मंदिर न्यास के चेयरमैन व उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि 3 करोड़ 20 लाख रुपए का रिकॉर्ड चढ़ावा अभी मंदिर में प्राप्त हुआ है जिसमें विभिन्न देशों की करेंसी भी शामिल है।उन्होंने कहा कि मंदिर में इसके इलावा सोना व चांदी के आभूषण भी भेंट किए गए है।उन्होंने कहा कि न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह की इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तुलना में 70 लाख के करीब चढ़ावे की राशि में इजाफा दर्ज किया गया है और अभी मेला 13 अप्रैल तक चलेगा।
