नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला सिरमौर में पिछले 4 दिनों में हुई भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की 326 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है।जिसकी वजह से विभाग को करीब 50 करोड़ों रुपए का नुकसान आंका गया है। पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने में विभाग दिन रात में जुड़ा हुआ है।
आज तक 236 योजनाएं की जा चुकी दुरुस्त
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि पिछले 4 दिनों से जिला सिरमौर में हुई जल त्रासदी के कारण जल शक्ति विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस त्रासदी में जल शक्ति विभाग की जिला सिरमौर में चल रही 326 योजनाएं छतिग्रस्त हो चुकी थी इन योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए विभाग के कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि पिछले कल तक जल शक्ति विभाग की 167 योजनाएं ठीक कर दी गई थी । जबकि आज सुबह तक कुल 236 योजनाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष बची हुई 90 योजनाओं को भी जल्द रिस्टोर कर दिया जाएगा ताकि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि नाहन शहर को पानी उपलब्ध करवाने के लिए नेहरसवार पेयजल योजना को ठीक कर दिया गया है जिससे शहर को 1500000 लीटर पानी मिल रहा है । इसके साथ-साथ काफी समय से बंद पड़ी बोगरियाघाट योजना को भी दोबारा से शुरू किया गया है, जिससे 500000 लीटर पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही गिरी नदी का जलस्तर कम होगा इस योजना को भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक शहर को फीड करने वाली तीनों योजनाएं सुचारू रूप से नहीं चल जाती तब तक पानी का कम इस्तेमाल करें ।
