मंजूर पठान, चंबा:प्रदेश ने 12 नवंबर हो होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उपमंडल पांगी में गुरुवार को 36 पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई है और 7 पोलिंग पार्टियों को रिज़र्व में रखा गया है ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने बताया की पांगी उपमंडल में कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है,जिसमें से चस्क भाटोरी मतदान केंद्र सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है जिसकी ऊंचाई लगभग लगभग 1,500 फ़ीट है । इसके अतिरिक्त लुज, माहलियत और रेइ संवेदनशील मतदान केंद्रों में शामिल है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए 76 अतिरिक्त पुलिस बल व 12 राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल( एसडीआरएफ) के जवान भी तैनात किए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की 9 बसों को पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया की हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण कुछ मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग की ओर से पर्याप्त श्रम बल तैनात किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहले से ही रवाना कर दी गई हैं।
