विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा पंचायत के वार्ड नंबर 4 के मदियाडा गांव में गुरुवार को एक 39 वर्षीय व्यक्ति की आत्महत्या का मामला सामने आया हैं। उक्त व्यक्ति ने ज़हर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे नीरज कुमार ने बताया उसके दादा ने उसे फोन कर सूचना दी कि चाचा ने जहर खा लिया हैं जिसके बाद वह शीतला में अपनी दुकान से चाचा के घर पहुंचा।
वहां से चाचा को सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी लाया गया। सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी लाने के बाद डॉक्टरों ने अजय कुमार पुत्र पुरषोत्तम की जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन डॉक्टर भी उसे बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। वहीं सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवा ने बताया कि 39 वर्षीय अजय कुमार पंचायत स्वाणा को सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी इलाज के लिए लाया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं मौके पर पहुंची डाडासीबा पुलिस के जांच अधिकारी रजनीश कुमार बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद वह सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी पहुंचे और मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा हॉस्पिटल भेज दिया गया।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा।
