By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: न्यू ईयर के लिए डलहौज़ी प्रशासन की पूरी तैयारी, कंट्रोल रूम किए स्थापित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > न्यू ईयर के लिए डलहौज़ी प्रशासन की पूरी तैयारी, कंट्रोल रूम किए स्थापित
himachal

न्यू ईयर के लिए डलहौज़ी प्रशासन की पूरी तैयारी, कंट्रोल रूम किए स्थापित

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/29 at 6:37 PM
Share
मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश के पर्यटन स्थलों में नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी पहुंच चुके हैं। वहीं पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारियां की गई हैं। वहीं हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौज़ी में भी पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं पर्यटकों की सुविधा के लिए डलहौज़ी पर्यटन विभाग ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डलहौजी प्रशासन की ओर से नए साल पर पर्यटकों के लिए अलग-अलग सहायता केंद्र बनाएं गए हैं। इनमें  टैक्सी यूनियन बनीखेत, होटल एसोसिएशन, पुलिस कंट्रोल रूम और प्रशासन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जो आने वाले पर्यटकों के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी जो निर्देश दिए गए है उसका भी डलहौजी प्रशासन पालन कर रहा हैं।
डलहौजी प्रशासन ने डलहौज़ी में आने वाले पर्यटकों को कहा है की वो ऊंचाई वाले इलाकों का रुख ना करें क्योंकि अगर यहां पर्यटक फंस जाते हैं तो प्रशासन को भी रेस्क्यू करने  में परेशानी आती हैं। पर्यटकों को डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर बीआरओ और एयर फोर्स के सौजन्य से डेनकुंड तक जाने की इजाजत होगी। उसके आगे सड़क पर कोहरा और फिसलन को देखते हुए आवाजाही को रोका जाएगा।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग सहित जल शक्ति विभाग को सख्त निर्देश दिए है की नए साल को लेकर अपनी तैयारी पूरी रखें ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो सके। वहीं कोविड नियमों का पालन पर्यटकों और होटल कारोबारियों को करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
डलहौजी के एसडीएम जगन ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा की नए साल के जश्न को आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और इसके अलावा ट्रैफिक की व्यवस्था वन वे रहने वाली हैं। डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर डेन कुंड से आगे जाने पर पूरी तरह मनाही रहेगी। पर्यटक ऊंचाई वाले इलाकों का रुख बिल्कुल भी ना करें और पर्यटक कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखें। इसके अलावा बिजली विभाग जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी व्यवस्था को पूरी तरह से बना कर रखें।
TAGGED: Dalhousie, Full preparation, new year
admin December 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ज्वाली सिविल अस्पताल में आशा वर्कर्स की ट्रेनिंग पूरी, अब ग्रमीणों को करेंगी जागरूक
Next Article मदियाडा गांव में 39 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?