कुल्लू (मनमिन्द्र अरोड़ा): देवभूमि में आए दिन ट्रैकिंग के लापता होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। किन्नौर के बाद अब कुल्लू में पर्यटक लापता हुए हैं। लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए प्रशासन और अन्य लोगों का दल रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के ट्रैकर्स का एक दल कुल्लू के मलाणा में देऊं रत्नी टिब्बा की ट्रैकिंग के लिए निकला था। इस दल में एक कुक सहित कुल 6 लोग शामिल थे। कुल्लू जिला की माउंट अली रत्नी टिब्बा जिसकी ऊंचाई 5458 मीटर है।
टीम के साथ गए हुए रंजन दास ने बताया कि उनके लोग ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए हैं, वह किसी तरह वापस मलाणा पहुंचा। उसने इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी जिला प्रशासन और अटल बिहारी माउंटेनियरिंग संस्थान की टीम रेस्क्यू के लिए मौके की ओर रवाना हो गई है। टीम को सेटेलाइट मोबाइल भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि मौके की ओर टीम रवाना कर दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन से वापस आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा फिलहाल के तौर पर 4 लोग लापता है। कुक के साथ दो ट्रैकर्स तो मलाणा पहुंच गए लेकिन चार लोग लापता है, जिनकी पहचान अभिजीत बानिक (43), चिनमोय मोंडल (43), दिवाश दास (37) और बिनोय दास (31) के रूप में हुई है। लापता ट्रैकर्स को ढूंढने के लिए एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को सर्च ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
