अरविंदर सिंह,हमीरपुर : प्रगतिशील हिमाचल के उपलक्ष्य पर सुजानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम न केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। सुजानपुर पहुंचने पर सीएम जयराम ठाकुर ने 51 करोड़ से अधिक जन कल्याणकारी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता का विकास में सहयोग करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल देश में अव्वल राज्यों में गिना जाता है जिसका श्रेय जहां पूर्व की सरकारों को जाता है वहीं योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।
विकास करवाने में भाजपा रखती है विश्वास
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आज़ादी के बाद 75 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि आज सुजानपुर में 13 से अधिक विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से विकास करवाने में विश्वास रखती है।
हम सिर्फ काम कर रहे, वह सिर्फ ब्यान कर रहे
सीएम जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य के ख़र्चीले मुख्यमंत्री के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैंने अभी तक उनके ब्यान को सुना नहीं है, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रदेश का विकास करवाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने विक्रमादित्य पर तंज कसते हुए कहा कि क्या वह क्या चाहते हैं कि प्रदेश के विकास कार्यों को हम बंद कर दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ब्यान देने का काम कर रही है।
