नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिला में देर रात से बारिश का क्रम लगातार जारी है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है । कई संपर्क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 सड़कें के यातायात के लिए अवरुद्ध है। जिसमें सबसे ज्यादा सड़के जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की शामिल है।

बारिश के कारण गिरी नदी के जलस्तर बढ़ गया है जिस कारण गिरी जटोन डैम के गेट खोले गए हैं। साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने को सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व ADC सिरमौर मुनेश कुमार यादव ने बताया कि सड़कों की बहाली के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तैनात की गई है और बारिश से अवरुद्ध हुई मुख्य सड़कों को बहाल कर दिया गया है। कुल 40 सड़कें बारिश से अवरुद्ध हुई है, जिनकी बहाली के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि जिला में लोगो से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की मदद के लिए 1077 हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है।
