नाहन:देवेन्द्र कुमार- प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र पावटा साहिब में गोलीकांड मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुल 8 गिरफ्तारियां की है।
21 दिसंबर को हुआ था गोलीकांड
सीमावर्ती क्षेत्र पांवटा साहिब के भूपपुर में 21 दिसंबर को एक शख्स पर जहां रोड और डंडों से हमला किया गया। वहीं इस शख्स पर गोली भी चलाई गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और अब 5 और गिरफ्तारीयां हुई है।
मामले में धारा 307 के तहत मामला दर्ज
एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि अब गिरफ्त में आए 5 आरोपी 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।एसपी ने बताया कि इस मामले में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें पीड़ित शख्स पर जानलेवा हमला किया गया था। एसपी ने बताया कि इस बात पर भी जांच की जा रही है कि हमलावर कहां से हथियार लेकर यहां पहुंचे हुए थे और कोशिश की जा रही है कि कैसे यहां आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।
लोगों की मांग , कार्रवाई करे पुलिस
उधर पांवटा साहिब क्षेत्र में लगातार पेश आ रही आपराधिक वारदातों के बाद लोग भी सहमे हुए हैं लोगों का यह कहना है कि लगातार इस इलाके में आपराधिक वारदातें बढ़ रही है। जिससे कहीं ना कहीं डर का माहौल बना हुआ है । लोगों का कहना है कि पुलिस को सख्ती से यहां पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में आपराधिक वारदातों पर रोक लग सके। पांवटा साहिब सिरमौर जिला का सीमावर्ती इलाका है और यहां की सीमाए पड़ोसी राज्य उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटी हुई है पिछले कुछ समय से लगातार यहां पर आपराधिक वारदातें बढ़ रही है जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।
